मुजफ्फरपुर : आपसी विवाद में मारपीट व लूटपाट, एफआईआर दर्ज

पाथाने के मोहजमा गांव में आपसी विवाद को लेकर एक युवक की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि उसके साथ लूटपाट भी की। मामले में गुरुवार को थाने में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गई है।

घटना बीते 18 मई की बतायी जा रही है। थानेदार राजेन्द्र साह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। मो. जलील ने बताया कि उसके पुत्र मो. असगर को जाफरपुर बाजार के रास्ते में घेरकर ठेंगपुर गांव के धर्मेंद्र राय व विन्दा राय ने हाथ तोड़ दिया और 12 हजार रुपये व चेन छीन ली।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading