पश्चिम पंचारण। कुमारबाग ओपी पुलिस ने गश्ती के दौरान देसी कट्टा व का’रतूस के साथ दो ब’दमाशों को गि’रफ्तार किया है। पुलिस उनके पास से एक बाइक भी जब्त की है। ओपी प्रभारी अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि ओपी क्षेत्र के लखौरा के संदीप कुमार यादव व राधेश्याम राम को गि’रफ्तार किया गया है।
का’र्रवाई के दौरान पुलिस को चकमा देकर एक ब’दमाश फ’रार हो गया। जिसकी पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के चौबे टोला निवासी दिलीप राम के रूप में की गई है। उसकी गि’रफ्तारी के लिए छा’पेमारी की जा रही है।
बताया जाता है कि गुरुवार की रात जमादार भीम सिंह गश्ती पर निकले थे। इसी दौरान पकड़ीहार माई स्थान के समीप उनकी नजर बाइक लेकर कुमारबाग की ओर पैदल जा रहे तीन युवकों पर पड़ी। संदेह होने पर जमादार ने उनको रोका। पुलिस को देख एक युवक फ’रार हो गया।
दोनों युवकों को रोककर पुलिस तलाशी ली तो उनके पास से तमंचा व दो कारतूस बरामद हुआ। जिसे जब्त कर पुलिस दोनों को गि’रफ्तार कर ली। ओपी प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार दोनों युवक सड़क पर लोगों से छि’नतई की वा’रदातों को अंजाम देते थे।

