बिहार में हर दिन औसतन 8 मर्डर और 4 रे’प

बिहार में जब से एसके सिंघल DGP बने हैं किडनैपिंग, लूट, चोरी, रेप और बैंक डकैती का ग्राफ बढ़ रहा है। वहीं मर्डर और डकैती में गिरावट आई है। राज्य में हर दिन औसत 8 मर्डर और 4 रेप की घटना हो रही है। इस साल के जनवरी से मार्च तक कुल 679 मर्डर के और 317 रेप के मामले दर्ज किए गए हैं।

एसके सिंघल दिसंबर 2020 में बिहार के DGP नियुक्त किए गए थे। उस वर्ष राज्य में 8004 किडनैपिंग की घटना हुई थी, जो 2019 के 10925 से लगभग 26% कम है। वहीं 2021 में किडनैपिंग की घटना बढ़कर 10254 हो गई, जो 2020 की तुलना में लगभग 28% अधिक है।

वहीं लूट की बात करें तो 2020 की तुलना में 27% से ज्यादा लूट की घटना 2021 में हुई है। 2020 में 1902 लूट की घटना हुई थी जो 2020 में बढ़कर 2421 हो गई। ये आंकड़े बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी तिमाही रिपोर्ट में सामने आए।

19% बढ़ी चोरी की घटना

वहीं, चोरी की घटना की बात करें तो 2019 में राज्य भर 34970 चोरी के मामले दर्ज किए गए थे। 2020 में 31971 मामले दर्ज हुए थे। 2021 में बढ़कर यह 38277 हो गया। इस हिसाब से एक साल में चोरी के मामलों में 19% की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा 2021 में रेप के 1439 मामले और बैंक डकैती के 15 मामले दर्ज किए गए हैं।

DGP एसके सिंघल इन दिनों बिहार के अलग-अलग जोन में क्राइम की समीक्षा कर रहे हैं। यहां बढ़ते क्राइम के ग्राफ के सवाल पर वे लोगों को 1991 से 2021 तक का आंकड़ा बता रहे हैं। इसके बावजूद राज्य में क्राइम रेट बढ़ता ही जा रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading