भागलपुर से हवाई यात्रा शुरू करने को अनोखा आंदोलन चल रहा है। सड़क से यह आंदोलन अब मंदिर और मस्जिद तक पहुंच गया है। लोग भगवान की दर में पहुंच कर जल्द से जल्द हवाई यात्रा शुरू करने की विनती कर रहे हैं।


इसी कड़ी में हवाई जहाज सेवा संघर्ष समिति की तरफ से भागलपुर से जमालपुर आने को लेकर नमाज अदा की गई। भागलपुर से हवाई जहाज उड़ाने को लेकर आंदोलन जारी है। लोगों ने मस्जिद में नमाज अता कर जल्द से जल्द हवाई यात्रा शुरू करने की दुआ मांगी।
पिछले दिनों बूढ़ानाथ मंदिर में हुआ था हवन
भागलपुर से हवाई यात्रा अब तक शुरू नहीं हुई है। इसको लेकर कई महीनों से आंदोलन चालू है। पिछले दिनों भागलपुर हवाई जहाज सेवा संघर्ष समिति ने बूढानाथ मंदिर में हवन का कार्यक्रम रखा था। हवन कार्यक्रम में बुद्धिजीवी, समाजसेवियों व संघर्ष समिति के सदस्यों भाग लिया। पूजा व हवन से हवाई यात्रा शुरु होने में जो भी विध्न-बाधा दूर वह दूर हो जाएगा।

घंटाघर चौक पर 33 दिनों तक चला था महाधरना
हवाई यात्रा शुरु करने को लेकर पिछले कई महिनों से आंदोलन लगातार जारी है। भागलपुर में हवाई सेवा संघर्ष समिति द्वारा 33 दिनों तक घंटाघर चौक पर हवाई सेवा की मांग को लेकर महा धरना दिया गया था।

इसके बाद सांसद अजय मंडल ने हवाई सेवा शुरू करने को लेकर पहल करते हुए उड्डयन मंत्री से सेवा संघर्ष समिति के लोगों को मुलाकात दिल्ली में करवाई गई थी। जिसके बाद महाधरना स्थगित हुआ था।
