नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के पांडे चक गांव में शनिवार की सुबह छापामारी करने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है। हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हैं।मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मामला यह है कि दहेज के मामले में फरार चल रहे जितेंद्र कुमार व चंदन कुमार को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची थी। उसी दौरान परिवार के लोगों ने पुलिस पर छत के ऊपर से ही रोड़बाजी अचानक करना शुरू कर दिया। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस वहां से भाग निकली उसी क्रम में चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौका का फायदा मिलते हैं दोनों आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए।

थाना प्रभारी सरफराज इमाम ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की जिसमें 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सुबह से ही थाना प्रभारी के द्वारा दोनों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापामारी की जा रही है। बता दें कि इन दिनों नरहट में 2 दिन पूर्व भी बालू माफियाओं के द्वारा पुलिस पर हमला किया गया था, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

छापामारी करने गए सब इंस्पेक्टर सहित 3 जवान को चोट लगी है। सब इंस्पेक्टर के नाक के पास पत्थर लगी है, जिसके कारण उनकी नाक फट गई है। वही सैफ जवान को भी पत्थर से काफी चोट लगा है।

पूरे मामले पर थाना प्रभारी सरफराज इमाम ने बताया कि जानकारी मिलते ही दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पर हमला करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। अभी छापामारी अभियान जारी है।
