विधवा से देवर ने बनाया सं’बंध:अब ससुरालवाले देवर से शादी के लिए भी मांग रहे द’हेज

छपरा के रसूलपुर में एक रसूखदार परिवार अपने रसूख के बलबूते अपने ही परिवार की विधवा से न सिर्फ उसके गहने और मोबाइल की लूट की, बल्कि परिजनों ने उसकी आबरु तक लूट ली।

विधवा के साथ इतना अत्याचार से मन नहीं भरा तो परिवार के सदस्यों ने उसके साथ अमानवीय शारीरिक दुर्व्यवहार भी किया। घर के सदस्यों से प्रताड़ित विधवा महिला ने रसूलपुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

शादी का बहाना बना देवर ने बनाया शारीरिक संबंध

दरअसल विधवा रसूलपुर थाना क्षेत्र के टेसुआर निवासी स्व.राजेश चौबे की धर्मपत्नी पूजा चौबे है। उनके पति की मौत कैंसर की बीमारी के कारण हो गई। पति के मौत के बाद से ही इनके परिवार वाले इन्हें मानसिक, आर्थिक और शारीरिक प्रताड़ना भी देने लगे।

पूजा ने अपने आवेदन में बताया कि उनके सास ससुर द्वारा जबरन उसके देवर के साथ संबंध बनवाया गया। शादी करने का झांसा भी दिया गया, लेकिन जब शादी की बात करने के लिए अपने पिता को बुलाई तो परिजन दहेज की मोटी रकम की डिमांड करने लगे। इस दौरान पूजा ने रसूलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें सास ससुर सहित सभी को आरोपित किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.