मकान मालिक महिला किरायेदार से करता था गं’दा काम, फ्लैट देने का भी दिया था लालच

पटना। राजधानी के बुद्धा कालोनी थाने में एक मकान मालिक पर किरायेदार महिला ने गं’भीर आ’रोप लगाए हैं। कहा है कि पहले शादी का झांसा देकर उसने उसके साथ संबंध बनाए। फिर मुंह बंद रखने के लिए फ्लैट देने का लालच देने लगा। लेकिन महिला उसकी बातों में नहीं आई।

उसने बुद्धा कालोनी थाने में एफ’आइआर दर्ज करा दी है। पी’ड़‍िता की शि’कायत पर पुलिस मकान मालिक के खि’लाफ केस द’र्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। बुद्धा कालोनी थानेदार निहार भूषण ने केस दर्ज किये जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ि‍ता की मेडिकल ओर कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद आ’रोपित के खिलाफ का’र्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार महिला अपने पांच साल के बेटे के साथ किदवईपुरी में किराये के मकान रहती है। आ’रोप है कि मकान मालिक का उसकी पत्‍नी से तलाक हो गया है। तब से वह महिला से करीबी बढ़ाने लगा। वह उससे शादी का झांसा देता था। इस क्रम में वह उसके साथ यौन शोषण करने लगा।

महिला उसकी बातों में आकर ज्‍याद’ती ब’र्दाश्‍त करती रही। लेकिन जब वह शादी की बात करती तो मकान मालिक टालता रहा। जब महिला ने जिद की तो वह उसके साथ मा’रपी’ट करने लगा। लेकिन जब महिला ने क’ड़े तेवर अपनाए तो मुंह बंद रखने के लिए मकान मालिक उसे एक फ्लैट देने का झांसा भी दे रहा था।

लेकिन महिला को उसकी असलियत का पता चला। तब उसने 29 मई को बुद्धा कालोनी थाने आवेदन दिया। लेकिन एफआइआर दर्ज नहीं की गई। तब महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। तब एसएसपी के आदेश पर आ’रोपित मकान मालिक के खि’लाफ के’स दर्ज करा दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading