भोजपुर में महिला का म’र्डर:मायके वाले बोले- दहेज में कैश और जायदाद मांग रहा था, नहीं देने पर पति ने ग’ला द’बाकर मा’र डा’ला

भोजपुर के नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर गली नंबर 5 में रहने वाली एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। आरोप है कि दहेज नहीं मिलने के कारण पति ने ही उसे गला घोटकर उसे पंखे से लटका दिया।

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।

शव के मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पंखे से लटके हुये शव को नीचे उतारा। और शव को कब्जे पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया।

मृतका नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर गली नंबर 5 निवासी संतोष कुमार यादव की 22 वर्षीय पत्नी रेणु कुमारी है। इधर, उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बरगही गांव निवासी मृतका के पिता अरुण कुमार सिंह ने उसके पति एवं ससुराल वालों पर ही दहेज में पैसे एवं संपत्ति की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी रेणु कुमारी की शादी वर्ष 2019 के मई महीने में नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर गली नंबर 5 निवासी सर्वानंद यादव के पुत्र संतोष कुमार यादव से पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ की थी।

शादी के 4 माह के बाद वह बराबर दहेज में कैश की मांग करने लगा। इसको लेकर वह बराबर उनकी बेटी के साथ मारपीट करता और उसे प्रताड़ित करता था। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी को अपने घर ले आए और करीब 15 महीनों तक अपने घर पर ही रखा।

इसके बाद बीते वर्ष 2021 में दशहरा के समय उन्होंने अपनी बेटी की विदाई की थी। इसके कुछ दिन बाद उसका पति कहने लगा कि तुम चार बहन हो और जो संपत्ति तुम्हारे हिस्से में आएगी उसे मांगो। उन्होंने कहा कि मेरे पिता भी जिंदा है और मेरी अभी तीन और लड़कियां हैं अभी मैं कैसे हिस्सा दूंगा।

इसके बाद फिर कुछ दिन ठीक चला। इसी बीच मंगलवार की सुबह बेंगलुरु में रह रहे हैं। उनके भतीजे द्वारा फोन कर उन्हें सूचना दी गई है उनकी बेटी रेणु ने फांसी लगा लिया है। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन उसके ससुराल जगदेव नगर गली नंबर 5 पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा बंद है। इसके बाद उन्होंने काफी आवाज लगाई लेकिन किसी ने आवाज नहीं दिया और सभी फरार हो गए थे। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और घर जाकर देखा तो उसके कमरे में उसके कमरे में उसका शव पंखे से ही में लटका है।

वहीं दूसरी ओर मृतका के पिता अरुण कुमार सिंह ने उसके पति सहित ससुराल के सभी लोगों पर दहेज में पैसे एवं उसके हिस्से की जमीन की मांग को लेकर मारकर फंदे से लटका कर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading