दरभंगा में श’र्मनाक वा’रदात, शादी का झांसा देकर विधवा से दु’ष्कर्म; ग’र्भवती होने पर दी अ’बॉर्शन की दवा, हा’लत बि’गड़ी

दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की विधवा ने दुष्कर्म के मामले में सोमवार को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उसने दुष्कर्म का आरोप सकतपुर थाना क्षेत्र के ककोढ़ा गांव निवासी रुस्तम पर लगाया है।

प्राथमिकी में उसने कहा है कि गत आठ फरवरी को वह शौच करने के लिए बगल के गाछी में गई। इसी दौरान आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

उसके बाद आरोपित ने कहा कि तुम यह बात किसी को नहीं बताओ, मैं तुमसे शादी कर लूंगा। शादी का झांसा देकर आरोपित तीन माह तक दुष्कर्म करता रहा। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। आरोपित ने उसे गर्भपात के लिए दवा दी। इससे उसकी हालत खराब हो गयी।

उसका इलाज तारडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया। वहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading