पटना : दिल्ली में लिव इन लिरेशन में रहने के बाद शादीशुदा महिला से शादी कर चुका युवक अब दूसरी शादी करने की तैयारी में है। मामला पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र का है। पति की दूसरी शादी की सूचना पर दिल्ली से महिला यहां पहुंची। उसने पुलिस से गुहार लगाई। हालांकि, अब तक उसकी कोई मदद नहीं हो सकी है।
युवती अपने पति के घर भी पहुंची लेकिन वहां ताला बंद था। बताया जा रहा है कि शादी 10 जून को होने वाली है। युवती फिलहाल दिल्ली लौट गई है। उसने कई तस्वीरें साझा की है, जो आर्यसमाज मंदिर में शादी के दौरान की है। महिला ने बताया कि वह मूल रूप से बेगूसराय जिले की है। उसकी पहली शादी समस्तीपुर जिले में हुई थी, लेकिन पति को कोई शारीरिक कमजोरी थी। उसने सारी बात बतातते हुए कहा वह दूसरी शादी कर लें। तब वह माता-पिता के साथ हरियाणा चली गई। इस बीच उसकी छोटी बहन के लिए उसी युवक की तस्वीर आई। वह दूर का रिश्तेदार है।
दिल्ली में ही इंटीरियर डिजाइनर का काम करता था। हालांकि, छोटी बहन से उसकी शादी नहीं हुई। संयोगवश उस दौरान उसका मोबाइल नंबर उसे मिल गया था। उस नंबर पर उससे बात होने लगी। धीरे-धीरे दोनों करीब आ गए। इसके बाद छह वर्षो से वह उसके साथ दिल्ली में छह वर्षो से लिव इन में रहती थी।
इसी साल 22 जनवरी को दिल्ली के आर्यसमाज मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। लेकिन इसके बाद उसकी हरकतें बदल गई। वह 10 लाख रुपये दहेज मांगने लगा। माता-पिता ने इसमें असमर्थता जताई। इसका विरोध किया तो उसने पूरे परिवार को जा’न से मा’रने की ध’मकी दी। इतना ही नहीं पति ने उसकी आ’पत्तिजनक तस्वीरें भी गलत साइट पर अपलोड कर दी। अब वह दूसरी शादी करने जा रहा है।
अब वह कहीं मुंह दिखाने ला’यक नहीं रह गई है। वह अपनी मम्मी के बोलने पर दूसरी शादी कर रहा है। उसके भाइयों ने गं’दी गा’लियां दी हैं। इसकी सूचना उन्होंने पटना एसपी सहित बाढ़ थानाध्यक्ष को दी है। इधर ग्रामीणों का कहना है कि चुपके-चुपके शादी की तैयारियां चल रही हैं। लड़के को हल्दी लगा हुआ है। 10 जून को शादी है।
