मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में सोने व चांदी के रेट में आज बढ़त दर्ज हुई है। मुजफ्फरपुर सराफा बाजार में यदि पिछले तीन दिनों के सोने का भाव को देखा जाए तो यह स्थिर चल रहा था। आज उसमें बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। प्रति 10 ग्राम से तुलना करें ताे आज सोने के भाव में 100 रुपए की बढत देखने को मिल रही है।
जबकि चांदी में 600 रुपये का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 63 हजार 730 रुपये पहुंच गया है। 24 कैरेट गोल्ड का भाव 100 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़कर 49,600 रुपए पर पहुंच गया है। चांदी के भाव में प्रति 10 ग्राम कल यानी सोमवार को 100 रुपए की कमी हुई थी। आज उससे कहीं अधिक बढ़त दर्ज हुई है।
अगर राजधानी पटना की बात करें तो वहां के सराफा बाजार में साेने का भाव आज मुजफ्फरपुर की तरह ही हैं। ऐसा भी कह सकते हैं कि विवाह की तिथि नजदीक होने के कारण आभूषणों की डिमांड बढ़ने से सर्राफा बाजार में सोना के भाव बढ़ गए हैं।
आने वाले दिनों में भाव में और बढ़त दर्ज होने से कारोबारी परेशान हो सकते हैं। कीमतों में थोड़ी सी वृद्धि की वजह से खरीदारी में तेजी के आसार हैं। इसके साथ ही सर्राफा बाज़ार में बेचैनी देखने को मिल रही है।
विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, नामकरण हेतु कई शुभ मुहूर्त हैं। इसमें शादी के लिए 12 दिन का शुभ मुहूर्त है। इसके ठीक पहले लोग वैवाहिक आभूषणों की जमकर खरीदारी करने वाले हैं।
