मुजफ्फरपुर। पताही हवाई अड्डे से विमानों की उड़ान की संभावनाएं जीवित हैं। यहां बड़े की जगह छोटे विमान की सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। ये बातें पूर्व नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता में कहीं।
उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से उनकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने पताही से विमान उड़ान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
कहा, बड़े की जगह अब कनेक्टिविटी वाले विमान की उड़ान की तैयारी है। एक घंटा की दूरी तय करने वाले विमान यहां से उड़ान भरेंगे। पटना, रांची, वाराणसी, पूर्णिया आदि के लिए यह सेवा होगी।
इसके लिए 25 सौ रुपये तक किराया होगा। इसके अलावा कार्गाे विमान सेवा भी शुरू होगी। इसके पीछे कपड़ा, लीची आदि का यहां से व्यापार है।
