फं’दे से लटका मिला युवक का श’व:घर वालों ने कहा की आ’त्महत्या, ससुराल वालों ने पिता पर लगाया ह’त्या का आ’रोप

गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा गांव में एक 28 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे से फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। बरामद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक सासामुसा गांव निवासी रामा जी साह के बेटा कृष्णा कुमार बताया जाता है।

दरअसल घटना के संदर्भ में मृतक के पिता रामाजी साह ने बताया कि मृतक कृष्णा काफी शराब पीता था। कई बार उसे समझाया गया। शराब पीने से मना करने पर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक के पिता ने बताया कि वह हमेशा वह धमकी देता था कि एक दिन आत्महत्या कर लूंगा और उसने आत्महत्या कर लिया।

जबकि मृतक के ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उसने आत्महत्या नहीं किया है बल्कि उसके मां बाप भाई मिलकर कर पहले पिटाई किया इसके बाद उसका हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। क्योंकि दो दिन पहले उज़के परिवार के लोग मारपीट किये थे।

फिलहाल पुलिस दोनों बिंदुओं हत्या या आत्महत्या के मामले पर जांच कर रही है। बता दें कि मृतक की शादी वर्ष 2017 में सिवान जिले के नया किला निवासी प्रियंका के साथ हुई थी शादी के बाद दो बच्चे हुए। मृतक के साला ने बताया कि बहन उसके हाइट छोटी होने के कारण हमेशा उज़के साथ मारपीट किया जाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading