मुजफ्फपुर में 2 लु’टेरे गि’रफ्तार:पुलिस ने लू’ट की बाइक के साथ दोनों को पकड़ा, अन्य की त’लाश में छा’पेमारी

मुजफ्फरपुर के सदर थाने की पुलिस ने बुधवार सुबह लूट की बाइक के साथ दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शातिरों ने मंगलवार देर शाम दिघरा इलाके से दो बाइक लूट ली थी।

पुलिस ने लूट की बाइक के साथ दोनों को पकड़ा, अन्य की तलाश में छापेमारी |  Police caught both with robbed bike, raided in search of others - Dainik  Bhaskar

जिसके बाद पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी बीच सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूट की एक बाइक के साथ दो आरोपियों को धर दबोचा।

बताया गया कि घटना के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने शातिरों को पकड़ा है। दोनों से पूछताछ की गई है। जबकि लूटी गई दूसरी बाइक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम अपराधियों ने सदर थाना क्षेत्र के दिघड़ा से दो बाइक लूट लिया था।

इसके बाद प्रशिक्षु डीएसपी सियाराम यादव के नेतृत्व में सदर थाना की पुलिस क्यूआरटी एएलटीएफ व मनियारी थाना की टीम ने इलाके में छापेमारी शुरू कर दिया।

ताया जा रहा है कि मनियारी थाना क्षेत्र के चक मेहसी गांव के एक स्कूल के पीछे गाछी से दो शातिरों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक लूटी हुई भी बरामद किया गया। दोनों से पूछताछ के आधार पर दूसरी बाइक की तलाश की जा रही है। मामले को लेकर प्रशिक्षु डीएसपी सियाराम यादव ने बताया कि दिघड़ा से अपराधियों ने दो बाइक लूट लिया था।

शिकायत मिलने के बाद मामले की छानबीन शुरू की गई। टीम बनाकर इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान मनियारी के चकमेहसी गांव से लूटी गई एक बाइक के साथ दो आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading