मुजफ्फरपुर : विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस में छात्र राजद की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता छात्र राजद के बिहार विश्वविद्यालय अध्यक्ष हैदर निजामी ने की। इस दौरान सदस्यता अभियान चलाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर विवि अध्यक्ष हैदर निजामी ने कहा कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में सदस्यता अभियान को चलाकर 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को जोड़ने का काम किया जाएगा।
वहीं छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर जल्द व्यापक पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। इस बैठक में करीब दो सौ से अधिक छात्र-छात्राओं को क्रियाशील सदस्य बनाया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित छात्र राजद के प्रदेश महासचिव, मुशर्रफ परवेज, विष्णु यादव, मो. मोकर्रम, संजीत यादव, अजय यादव, साक्षी मिश्रा, आयशा परवीन, मो.शाहिद, गुड्डू कुमार, मो.इफ्तेखार, मो.आमिर, मो.मेराज, सैफ असफाक, राहुल यादव सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद थे।


