भारत जल्द ही व्यापारियों को लगभग 1.2 मिलियन टन गेहूं बाहर भेजने की अनुमति दे सकता है। दरअसल भारत सरकार ने पिछले महीने के अनाज के निर्यात पर अचानक प्रतिबंध लगा दिया था जिसके बाद से बंदरगाहों पर काफी माल फंस गया था। अब भारत इसे बंदरगाहों से साफ करना चाहती है।


हालांकि फिर भी यह इतना आसान नहीं होने वाला है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने समाचार एजेंसी रायटर्स को बताया कि सराकर द्वारा 1.2 मिलियन टन गेहूं के निर्यात की अनुमति के बाद भी, लगभग 500,000 टन गेहूं बंदरगाहों पर रुका रह सकता है, क्योंकि कुछ व्यापारी निर्यात परमिट हासिल करने में विफल रहे हैं।

भारत सराकर ने 14 मई को एक बड़ा कदम उठाते हुए गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस दौरान कहा गया था कि पहले से जारी लेटर ऑफ क्रेडिट (एलसी) और उन देशों को विदेशी शिपमेंट की अनुमति दी जाएगी जो “अपनी खाद्य सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए” गेहूं की सप्लाई का अनुरोध करते हैं। दो वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि 14 मई से पहले जारी किए गए एलसी के आधार पर, सरकार गेहूं निर्यात के लिए आवश्यक पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी करेगी।

अभी भी बंदरगाहों पर पड़ा है गेहूं
निर्यात प्रतिबंध के बाद, भारत ने 469,202 टन गेहूं के शिपमेंट की अनुमति दी है, लेकिन कम से कम 1.7 मिलियन टन गेहू अभी भी बंदरगाहों पर पड़ा हैं, जिससे मानसून की बारिश के कारण उसकी गुणवत्ता की चिंता बढ़ गई है। एक दूसरे सरकारी सूत्र ने कहा, “वैध एलसी वाले व्यापारियों को निर्यात करने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन अपर्याप्त दस्तावेज वाले व्यापारियों को निर्यात प्राधिकरण नहीं मिलेगा।”

इन देशों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
बंदरगाहों पर फंसे कार्गो के शिपमेंट की अनुमति देने से बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल जैसे देशों में गेहूं की कमी को कम करने में मदद मिलेगी। ये वो देश हैं जो भारतीय गेहूं पर सबसे अधिक निर्भर हैं। एक वैश्विक व्यापारिक फर्म के साथ नई दिल्ली स्थित एक व्यापारी ने कहा कि माल का बड़ा हिस्सा बांग्लादेश जाएगा, और अन्य संभावित गंतव्यों में नेपाल, इंडोनेशिया, फिलीपींस और श्रीलंका शामिल हैं। डीलरों ने कहा कि जिन व्यापारियों को निर्यात की अनुमति नहीं मिली है, वे चाहते हैं कि सरकार उन्हें विदेशों में गेहूं की आपूर्ति के लिए नई दिल्ली से अनुरोध करने दे।

नई दिल्ली के एक व्यापारी ने कहा, “ये व्यापारी सरकार से सरकार से सरकारी सौदों के तहत उन्हें निर्यात करने की अनुमति देने के लिए कह रहे हैं। वे उन लोगों से भी बात कर रहे हैं जिनके पास प्रमाणपत्र (निर्यात करने के लिए) हैं, वे बंदरगाहों पर फंसे अपने माल को उनसे खरीदने के लिए कह रहे हैं।” सरकार और व्यापार सूत्रों ने पिछले महीने कहा था कि भारत व्यापारियों को बंदरगाहों पर रखा अपना कुछ गेहूं बाहर भेजने की अनुमति देने पर विचार कर रहा है।