फरीदपुर में बस से उतारकर प्रेमी की पि’टाई:भागने की फिराक में थे प्रेमी युगल, लड़की के परिजनों ने पकड़ा

उत्तर प्रदेश : बस में सवार होकर घर से भागकर जा रहे प्रेमी प्रेमिका को परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद बस से उतारकर प्रेमी की जमकर पिटाई की गई। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों ने भी प्रेमी की पिटाई कर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद प्रेमिका के परिजन दोनों को पकड़कर अपने घर ले गए लेकिन पुलिस को इस मामले की जानकारी नहीं दी।

प्रेमी युगल को पकड़कर घर ले जाते परिजन

मौसेरे भाई के साथ चल रहा था लड़की का प्रेम-प्रसंग
जानकारी के अनुसार, पीलीभीत जनपद के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली लड़की का उसके मौसेरे भाई से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका उससे निकाह की जिद पर अड़ी हुई थी लेकिन उसके परिजन तैयार नहीं थे। बुधवार सुबह उसने प्रेमी को अपने गांव बुलाया और दोनों घर से भाग निकले।

भागने के दौरान आम के बाग में पकड़े गए प्रेमी युगल
दोनों खेतों के रास्ते भुता के शेखापुर गांव के बस अड्डे पर पहुंचे। दूसरी ओर परिजनों को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। दोनों को एक आम के बाग में परिजनों ने पकड़ लिया। जहां प्रेमी की लड़की के परिजनों ने जमकर पिटाई लगा दी।

दूसरी बार भी भागने में नाकाम रहे प्रेमी युगल
प्रेमी जोड़े ने हिम्मत नहीं हारी और एक बार फिर भागने में सफल रहे। दोनों बरेली की ओर जा रही प्राइवेट बस पर बैठ गए। मगर परिजनों ने फिर से दोनों का पीछा किया और बस रुकवा ली। इसके बाद लड़की के परिजनों ने प्रेमी के फिर से पिटाई कर दी।

साथ ही बस में बैठे लोगों ने भी मौका देखकर हाथ साफ करने में देरी नहीं की। इसके बाद दोनों को पीटते हुए घर लाया गया। इस बीच किसी ने पूरी घटना की वीडियो बना ली, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading