दूल्हे की गाड़ी ने बारातियों को कुचला, पिता की मौत:दूल्हे को लेने आए ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ा, 8 को कुचला; 2 की जान गई

छपरा में दूल्हे की गाड़ी ने 8 लोगों को रौंद दिया। इसमें दूल्हे के पिता समेत 2 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि बारात निकलने वाली थी, गाड़ी दूल्हे को लेने आई थी।

तभी ड्राइवर का बेलेंस बिगड़ा और उसने बारात में जाने के लिए खड़े 8 लोगों को कुचल दिया। इसके बाद शादी के घर में मातम पसर गया। इसके बाद पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की वालों के कहने पर शादी हुई। पिता का इलाज चल रहा था, बेटा फेरे ले रहा था।

मामला परसा थाना क्षेत्र के चकसहबाज गांव का है। मृतक में दूल्हे के पिता कृष्णा राय और दरिहरा भुआल निवासी चंदेश्वर राय की 50 साल की पत्नी सलेहरी देवी शामिल हैं। वहीं घायलों में गरखा थाना क्षेत्र रामपुर निवासी दशरथ राय की पुत्री निभा कुमारी,अवतारनगर थाना क्षेत्र के झौवा टोला गांव निवासी स्व गया राय की पत्नी पुष्म, देवी थाना क्षेत्र के चकसहबाज निवासी उमा शंकर राय का बेटा सुमन कुमार समेत कई घायल हुए हैं।

चकसहबाज निवासी कृष्णा राय के बेटे अखिलेश कुमार की शादी शीतलपुर मनाई माई मंदिर में बुधवार को होनी थी। शादी में जाने के लिए आए संबंधी,परिजन आस पास के दर्जनों लोग धोबी घाट के पास पीपल के पेड़ के नीचे छांव में गर्मी से राहत के लिए बैठे थे। तभी दूल्हे की गाड़ी आई और ड्राइवर ने बेलेंस खो दिया।

पेड़ के नीचे बैठे 8 लोगों को रौंदते हुए कार सड़क किनारे पलट गई। घटना में लड़के के पिता कृष्णा राय को गंभीर स्थिति में पटना भेजा गया। जहां दूल्हे के पिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र परसा में भर्ती कराया गया।

थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल और अस्पताल पहुंची। शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा भेज दिया। परिवार के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.