गृह क्लेश में दो भाभियों ने गुस्से में मरोड़ दिया देवर का प्रा’इवेट पा’र्ट, मौ’त

बिहार के भागलपुर जिले से काफी ज्यादा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गृह क्लेश के दौरान एक शख्स का प्राइवेट दो भाभियों ने एकसाथ मिलकर इस तरह मरोड़ा की देवर की जान ही चली गई।

गृह क्लेश में दो भाभियों ने गुस्से में मरोड़ दिया देवर का प्राइवेट पार्ट, मौत

सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मृतक का एक भाई और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीते 10 जून को मृतक के बड़े भाई के बेटे का मुंडन कार्यक्रम था। इसी की तैयारी को लेकर घर में साफ-सफाई की जा रही थी। इसी दौरान मृतक घ्रुव कुमार से घर में लगे पपीते के पौधे पर भारी लकड़ी गिर गई जिससे वह नष्ट हो गया। पपीते के पौधे को टूटा हुआ देखकर ध्रुव की दोनों भाभियां नाराज हो गईं और गालियां देनी शुरू कर दी।

जब ध्रुव मे इस बात को विरोध किया तो उसके दोनों भैय्या और भाभी मिलकर पीटने लगे। इस दौरान गुस्से में भाभियों ने उसका प्राइवेट पार्ट मरोड़ दिया जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई।

हालांकि, मारपीट के बाद एक भाई अस्पताल लेकर गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने अपने पति की मौत को लेकर दोनों जेठ और जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इनमें एक दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.