पीएम आवास निर्माण के दौरान मिट्टी की दीवार गिरी:बच्ची की दबकर मौ’त, तीन लोग घा’यल; घर बनाने के लिए कर रहे थे मिट्टी की खुदाई

नवादा जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां मिट्टी की दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। हादसा रजौली प्रखंड के लेंगुरा गांव में हुआ। राजेन्द्र लाल की डेढ़ साल की नातिन की मौत हुई है।

राजेन्द्र लाल के परिवार को पीएम आवास का लाभ मिला था। वे आवास निर्माण के लिए भूमि की खोदाई कर रहे थे। इसी दौरान पुरानी मिट्टी की दीवार भरभरा कर गिर गई। मलबे में दबकर नाना के घर आई मासूम परी कुमारी की मौत हो गई। मलबा में दबे तीन अन्य लोगों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पुलिस को दी गई है।

मृतका परी की मां पूजा कुमारी भी घायलों में शामिल हैं। सभी का इलाज अनुमंडल अस्पताल रजौली में चल रहा है। मृतका परी झारखंड के धनबाद जिले के बेनीवाल की निवासी थी।

मैं-पिता के साथ ननिहाल आई हुई थी।घटना के बाद घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

मृतक के परिवार ने बताया है कि घायल गोलू पिता विनोद लाल उम 4,अंजली कुमारी पिता सुधीर लाल उम्र 12 मृतक परी कुमारी पिता विनोद लाल 2 वर्ष,पूजा कुमारी पिता स्वर्गीय राजो लाल 25 साल शामिल हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.