मुजफ्फरपुर : लिंग आधारित हिंसा पर दो दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन

मुजफ्फरपुर : सरैया स्थित एक होटल में जीविका मुजफ्फरपुर के द्वारा लिंग आधारित हिंसा पर दो दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन बम्हारा अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक महिला एवं बाल विकास निगम बिहार सरकार की हरजोत कौर, डीएम प्रणव कुमार, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जीविका राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।

इस मौके पर डीएम ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लिंग आधारित कुरीतियां है उसे दूर करने की आवश्यकता है। जिस प्रकार समाज में बदलाव हो रहा है बहुत जल्द ऐसे समाज का निर्माण होगा जहां लिंग विषमता नहीं होगी।

जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि जीविका के द्वारा महिलाओं का सशक्तिकरण की दिशा में काफी सारे काम किये गये हैं। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरीके से जीविका दीदी द्वारा महिलाओं का सशक्तिकरण किया गया है उसी प्रकार उन्हें लिंग आधारित हिंसा एवं भेदभाव पर काम करने की आवश्यकता है ताकि समाज में लैंगिक विषमता दूर हो सके।

अध्यक्ष सह प्रबंधन निदेशक महिला एवं बाल विकास मिशन विहार सरकार हरजोत कौर ने कहा की लैंगिक भेदभाव अहिंसा पर जीविका और महिला विकास निगम को साथ कार्य करने की आवश्यकता है ताकि समाज में क्रांतिकारी बदलाव लाया जा सके।

इस प्रशिक्षण में जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक संकुल स्तरीय संघ के एंकर पर्सन एवं संकुल स्तर संघ की लीडर के साथ जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक अनीशा जीविका के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर पुष्पेंद्र सिंह तिवारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading