घर में खाना बना रही लड़की के साथ गांव के युवक ने किया गंंदा काम,पुलिस कर रही तलाश

कैमूर। मोहनियां थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। गांव के ही युवक ने खाना बनाते समय घर में घुसकर लड़की के साथ घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर उसके साथ ज्‍यादती भी की।

पीड़िता की मां ने मोहनियां थाना में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लेकर छापेमारी कर रही है।  लड़की की मेडिकल जांच गुरुवार को कराई गई। अस्‍पताल में उसके चोटों का उपचार भी कराया गया।

मोहनियां थाना में प्राथमिकी के लिए दिए गए आवेदन में पीड़िता की मां ने लिखा है की बुधवार रात वे और परिवार के अन्‍य सदस्‍य घर की छत पर थे। बेटी नीचे खाना बना रही थी। घर का दरवाजा खुला हुआ था।

इसी दौरान गांव का युवक आया और उनकी पुत्री के साथ दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया। कुछ देर बाद बेटी के चीखने की आवाज सुनकर नीचे दौड़ी आई तो देखा कि बेटी सीढ़ी पर गिरी हुई है।

यह देखकर सभी सन्‍न रह गए। उसके सिर और शरीर के अन्‍य हिस्‍सों पर काफी चोटें थीं। पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। यह जानकर परिवार के सदस्‍यों के होश उड़ गए। उस समय पति घर पर नहीं थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.