जिलों में मौसम में नरमी, बार‍िश का पूर्वानुमान

मुजफ्फरपुर। उत्तर बिहार के जिलों में दो दिनों से मौसम में नरमी है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। पुरबा हवा भी चल रही है, वर्षा नहीं होने से किसान परेशान हैं। बिचड़ा गिराने का समय है लेकिन खेतों में पानी नहीं है। डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं।

मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। उसके बाद मानसून के आगमन की संभावना के कारण वर्षा की संभावना में वृद्धि होगी। इसके प्रभाव से उत्तर बिहार के जिलों में अधिकतर स्थानों पर हल्की वर्षा होने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है।

 

उत्तर बिहार में मानसून का प्रवेश 13 जून को होगा। इस कारण झमाझम वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, मौसम में तल्खी अभी जारी रहेगी। डा. राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि तापमान में वृद्धि हो सकती है। इस बीच पुरवा हवा चलने से उमस वाली गर्मी रहेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading