मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के बाजार में गेहूं, दलहन-तेलहन की नई फसल आने के बाद भी तेल व दाल के दाम में मात्र एक से पांच रुपये की गिरावट आई है। अभी और दाम गिरने के आसार नहीं हैं। दुकानदारों का कहना है कि एक पखवारे बाद फिर खाद्य सामग्री पर दाम बढ़ सकते हैं। गेहूं की सरकारी कीमत 2015 रुपये प्रति क्विटल है। बाजार में 2,200 रुपये क्विटल गेहूं की बिक्री हो रही।

आटा 24 से 27 रुपये प्रति किलो बिक रहा। विभिन्न कंपनियों के पैकेजिंंग आटे की कीमत मिल के आटे से तीन से दस रुपये तक अधिक है। पेट्रोल-डीजल की कीमत घटने के बाद जिस हिसाब से खाद्य पदार्थ पर दाम घटनी चाहिए उस हिसाब से नहीं घट रहे।

गोला रोड के व्यवसायी का कहना है कि कोविड के पहले सरसों तेल की कीमत 85 से 90-95 रुपये तक थी। कोविड के दौरान तेल के दाम में बेतहाशा वृद्धि हो गई।

रोहुआ के किसान रोशन कुमार का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के दाम घटने के बाद भी गेहूं या उससे बने उत्पाद के दाम नहीं घटे। दलहन के दाम में एक से पांच रुपये तक घटना आईवाश है।

मुनाफाखोरों के कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है। दाल की प्रति किलो कीमत खुदरा में दाल एक सप्ताह पहले अब मसूर – 86 82 चना- 68 65 मूंग – 100 95 अरहर- 96 95 खेसारी- 60 55 तेल प्रति लीटर कीमत खुदरा में एक सप्ताह पहले अब सलोनी 165 165
