में पत्नी ने की पति की ह’त्या:थाना में करती थी रसोईया का काम, अब उसी के हाजत में हुई कै’द

बेगूसराय में एक पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह से एक पत्नी ने अपने पति की फांसी लगाकर हत्या कर दी। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के नावकोठी गांव की है।

अस्पताल में पड़ा शव।

बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय चंपू महतो रात अपने घर में पत्नी के साथ ही सोया हुआ था। उसके बाद देर रात अचानक उसकी पत्नी ने पति द्वारा फांसी लगाने की बात कही। जब परिजन उठकर देखे तो उसका शव बिछावन पर ही पड़ा था। मृतक के परिजनों को शक हुआ कि चंपू महतों को उसकी पत्नी ने ही फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी है।

परिजनों के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद चलता रहता था। पिछले कुछ दिन पहले भी किसी बातों को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद की वजह से पत्नी ने चंपू महतो की फांसी लगाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर नावकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि चंपू महतो ने आत्महत्या की है या उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी है।

स्थानीय पुलिस नावकोठी थाना त्वरित कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर मृतक के पत्नी को गिरफ्तार कर हाजत में बंद किया है। साथ ही साथ मृतक के चचेरे भाई व हाजत में बंद महिला के एक देवर को भी पुलिस ने शक के आधार पर गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल की बात कह रही है।

नावकोठी पुलिस का कहना है कि वह अभी इस मामले को हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच करने में जुटी हुई है । वहीं इस मामले पर स्थानीय ग्रामीणों में मृतक के चचेरे भाई को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करने को लेकर आक्रोश दिख रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल करे और असली गुनाहगार को जेल भेज दे। लेकिन बेगुनाह को पुलिस बंद करके रखे यह हम सभी को मंजूर नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading