बक्सर। बिहार में एक शादी की खूब चर्चा हो रही है। इस शादी में दूल्हा जयमाल की रश्म पूरी करने के बाद दूल्हा दुल्हन को छोड़कर बाइक से भाग निकला। उसके बाद उसने फोन पर कह दिया कि वे अब शादी नहीं करेगा। रोहतास के दिनारा थाना से एक ऐसी शादी में जयमाल की रस्म पूरी होने के बाद बक्सर के राजपुर का रहने वाला दुल्हा ही फ’रार हो गया।
मामला रविवार का बताया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही कन्या पक्ष के लोगों ने बरातियों को बंधक बना लिया और दूल्हे को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। हालांकि, मामले में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बरातियों को तो मु’क्त करा लिया गया पर, शादी संपन्न नहीं हो सकी।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी विश्वनाथ सिंह के पुत्र श्रीराम सिंह की शादी दिनारा थाना क्षेत्र के खालसापुर में तय हुई थी। तय तिथि को बारात खालसापुर में बाजे गाजे के साथ पहुंच गई और कन्या पक्ष के लोग बरातियों के स्वागत में जुट गए।
द्वार पूजा की रस्म पूरी होने के बाद काफी खुशनुमा माहौल के बीच जयमाल की रस्म भी पूरी हो गई। इस बीच बाराती भोजन आदि करने में व्यस्त थे तभी पता चला कि जनवासे से दूल्हा गायब है। दूल्हे को ढूंढा जाने लगा तभी पता चला कि बरातियों में से ही किसी की बाइक लेकर वह कहीं निकला है। उससे संपर्क करने पर पता चला कि बारात से निकाल कर वह बक्सर चला आया है और अब वह शादी करने से इंकार कर रहा है।
