पटना यूनिवर्सिटी के छात्र नेता से मारपीट, तेज प्रताप यादव बोले- छात्र राजद के प्रदेशाध्यक्ष को तुरंत बर्खास्त करो

पटना यूनिवर्सिटी के छात्र नेता विक्रांत रॉय ने छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार पर गाली गलौज और मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले पर बिहार की राजनीति गर्मा गई है।

पटना यूनिवर्सिटी के छात्र नेता से मारपीट, तेज प्रताप यादव बोले- छात्र राजद के प्रदेशाध्यक्ष को तुरंत बर्खास्त करो

विक्रांत ने कोतवाली थाना पुलिस में गगन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अब आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने इस मामले की कड़ी निंदा करते हुए गगन को पार्टी से तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है।

तेज प्रताप यादव ने अपने ट्विटर पर शुक्रवार को विक्रांत रॉय का शिकायत पत्र शेयर किया। विक्रांत ने 6 जून को पुलिस में शिकायत दी थी।इसमें कहा गया कि बीते रविवार रात को पटना स्थित एनसीपी कार्यालय के सामने छात्र राजद के प्रदेशाध्यक्ष गगन कुमार कुछ साथियों के साथ वहां आए।

उन्होंने विक्रांत के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उन्होंने हाथापाई और मारपीट करके गले से सोने की चेन भी छिन ली।

तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार को अपने ट्वीट में लिखा कि पटना विश्वविद्याल के छात्र नेता विक्रांत रॉय पर छात्र राजद के प्रदेशाध्यक्ष गगन कुमार ने जानलेवा हमला किया है। इसकी वह कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के शीर्ष नेतृत्व से ऐसे लोगों को जल्द से जल्द पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading