मासूम के साथ है’वानियत! छह साल की बच्ची को पी’ट-पी’टकर मौ’त के घाट उतारा

दिल्ली : प्रेम नगर में छह साल की बच्ची की पीटकर हत्या कर दी गई। घटना में बच्ची की मां और दो साल की बहन गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को मामले में परिवार के नजदीकी रिश्तेदार पर शक है, जो घटना के बाद से ही फरार है।

पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र ने शीतल से आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था। उसकी दो बेटियां छह साल की लक्ष्मी और दो साल की नैनी हैं।

छह महीने पहले ही परिवार किराड़ी के इंद्र एन्क्लेव में रहने के लिए आया था। धर्मेंद्र बेलदारी और शीतल घरों में झाड़ू-पोछा लगाने का काम करती है। बताया जाता है कि दो महीने पहले पड़ोस में धर्मेंद्र के गांव का रिश्तेदार नीरज पड़ोस में रहने के लिए आया था। नीरज का परिवार में काफी आना-जाना था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात धर्मेंद्र और नीरज ने जमकर शराब पी। वे घर नहीं लौटे।

बुधवार सुबह शीतल का भाई घर आया तो उसने दोनों भांजियों और बहन को खून से लथपथ कमरे में पड़ा पाया। इसके बाद सभी घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सभी को राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान छह साल की लक्ष्मी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन बच्ची की मौत के बाद हत्या की धारा जोड़ दी।

शव को गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से ही नीरज फरार चल रहा है। इससे नीरज पर ही शक है। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बुधवार देर शाम धर्मेंद्र से भी पूछताछ कर घटना वाली रात के बारे में जानकारी हासिल की है।

बच्चों पर बरसाए घूंसे

जांच से जुड़े पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चियों को घूंसे मारे गए थे। इसके अलावा शीतल की भी लात-घूंसों से पिटाई की गई है। बच्ची की नाक की हड्डी भी टूट गई है। अब वारदात में शामिल शख्स की गिरफ्तारी के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading