MUZAFFARPUR : सदर थाना क्षेत्र में 20 लाख की संपत्ति की भीषण चोरी

MUZAFFARPUR : सदर थाना क्षेत्र स्थित भीखनपुरा में महाराणा प्रताप नगर के गली नंबर 12 के निवासी अरुण कुमार सिंह के चोरों ने गहनों, 51 हजार रूपए नगद सहित तकरीबन 20 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोर पीछे आंगन के रास्ते घर में दाखिल हुए और आंगन में लगे गेट की कुण्डी को काट डाला और अलमीरा में रखे गहनो एवं रुपए पर हाथ साफ कर लिया।

चोरी की घटना में गौर करने की बात यह थी कि चोरों ने उसी अलमारी को निशाना बनाया जिसमें सभी सामान रखे हुए थे वहीं बगल में दूसरी अलमारी जस की तस थी एवं चोरों ने चोरी करने के बाद अलमारी को बंद कर लॉक भी कर दिया था। विगत कुछ दिनों से गृहस्वामी पटना में थे एवम् उनका भांजा घर में रहता था। चोरी वाली रात में वह शाम 6:30 बजे घर की बत्ती जला कर निकला था एवम् रात्रि 9:30 बजे लौटने पर आंगन कि कटी कुण्डी देख उसे घर चोरी का एहसास हुआ जिसके तुरंत बाद उसने गृहस्वामी अरुण कुमार सिंह को सूचना दी। पीड़ित द्वारा सदर थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करवाई गई है, वहीं घटना की सूचना पर पुलिस एवम् डॉग स्क्वायड ने आकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और छानबीन में जुट गई। पुलिस द्वारा खोजी कुत्ते की मदद भी ली गयी पर कोई ख़ास सफलता नहीं मिली.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading