मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में रविवार को सुबह से हल्की बारिश हुई। वहीं पश्चिम चंपारण के बेतिया में तेज हवा के साथ बारिश हुई। पिछले चार दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है। मोतिहारी में हवा के साथ बारिश शुरू। मौसम सुहाना हुआ ।
पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस झेल रहे यहां के लोग बारिश के बाद राहत महसूस कर रहे हैं। वहीं शिवहर जिले में मौसम सामान्य हैं। सुबह-सवेरे धूप खिली है। आसमान साफ है। हल्की हवा बह रही है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के भीतर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे। दिन में धूप निकली तो गर्मी का एहसास हुआ।
इस बीच अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। यह सामान्य से 1.4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस पर जाकर ठहरा, जो कि सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

