सीतामढ़ी : भारत में घुसे दो चीनी नागरिक अठारह दिनों तक जहां-तहां आते-जाते रहे, मगर सुरक्षा एजेंसियों को इस बात कि भनक नहीं लगी। वे जब अपना काम पूरा करने के बाद वापस लौट रहे थे। तब बिहार के सीतामढ़ी में एसएसबी ने अपनी गि’रफ्त में लिया।
भारत-नेपाल सीमा पर सीतामढ़ी जिले में सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने ग’श्ती के दौरान सं’देह होने पर दोनों को धर द’बोचा। नोएडा से लौटते हुए बॉर्डर पर ये प’कड़ में आए। एसएसबी 51 वीं बटालियन ने बताया कि दोनों को शनिवार शाम पौने सात बजे पकड़ा गया।
इसके बाद वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना देने के साथ ही पूछताछ का काम शुरू किया गया। मिली जानकारी का मिलान शुरू हुआ। हर तरह से जानकारी हासिल करने के बाद ही इस जानकारी को सार्वजनिक किया गया।
एसएसबी का कहना है कि भारतीय सीमा पार कर नेपाल जाने की कोशिश कर रहे इन दो नागरिकों को सीमा स्तंभ संख्या-301 से लगभग 10 मीटर भारत की तरफ से ही प’कड़ा गया।
इनकी पहचान लु लैंग उम्र लगभग 30 वर्ष तथा यूं हेलंग उम्र लगभग 34 वर्ष के रूप में की गई है। इनको प’कड़ने के पश्चात 51वीं बटालियन के कार्यक्षेत्र में काम करने वाली सभी संबंधित सहयोगी एजेंसियां सतर्क हो गई। संयुक्त पूछताछ में पता चला कि 23 मई को ही दोनों व्यक्ति थाइलैंड के रास्ते काठमांडू आ गए थे।
24 मई कोरा के माध्यम से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए। यहां से टैक्सी के द्वारा नोएडा चले गए। जहां वे अपने मित्र के पास 10 जून तक रहे। उसके पश्चात वे टैक्सी से ही फिर भिट्ठामोड़ लौटे। वहां से रिक्शा पर बैठकर सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे। उनके पास से भारत में निवास करने हेतु कोई भी अधिकृत दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ। साथ ही इनसे प्राप्त हुए विभिन्न सामान व मोबाइल फोन के संवाद के विश्लेषण से ऐसा प्रतीत होता है कि ये लोग वित्तीय जा’लसाजी में संलिप्त हो सकते हैं या किसी वित्तीय जा’लसा’जी के रै’केट में सहयोगी हो सकते हैं। पूछताछ व जब्ती की सभी औ’पचारिकता पूरी करने के उपरांत उक्त दोनों चीनी नागरिक को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुरसंड थाने की पुलिस को सु’पुर्द कर दिया गया है।
