मुजफ्फरपुर : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से यूनियन लोन प्वाइंट का उद्घाटन, ग्राहकों को खुदरा ऋण की मिलेगी सुविधा

मुजफ्फरपुर : ग्राहकों को सरल तरीके से ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में एक कदम और आगे बढ़ते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मुजफ्फरपुर के मोतीझील स्थित अपनी मुख्य शाखा परिसर में एक अतिरिक्त प्रोसेसिंग यूनिट यूनियन लोन प्वाइंट (यू०एल०पी०) का शुभारंभ क्षेत्र प्रमुख समीर कुमार सांईं के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर दस करोड़ चालीस लाख का खुदरा ऋण ग्राहकों के बीच वितरित किया गया। यू०एल०पी० के शुभारंभ होने के अवसर पर क्षेत्र प्रमुख समीर कुमार सांईं ने बताया कि उक्त यूनिट में ऋण प्रोसेस करने के लिए कुशल अधिकारियों एवं यू०एल०पी० प्रमुख के रूप में सुजीत कुमार मुख्य प्रबंधक की नियुक्ति की गई है।

इस यूनिट में सभी प्रकार के खुदरा ऋण की प्रोसेसिंग की जाएगी। जिससे ग्राहकों की ऋण प्राप्त करने में काफी कम समय लगेगा। इस अवसर पर उपक्षेत्र प्रमुख अंजनी कुमार, मुख्य शाखा के शाखा प्रबंधक शत्रुध्न प्रसाद, केडीकेएम शाखा प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार, मिठनपुरा शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार व मुजफ्फरपुर के सभी शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading