बीजेपी के द‍िग्‍गज नेता, बोले केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ हर गरीब तक पहुंचाना लक्ष्‍य

मुजफ्फरपुर। प्रधानमंत्री मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा के गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन हुआ। मंच पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डा संजय जायसवाल, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद मौजदू रहे।

वक्ताओं ने कहा क‍ि भाजपा का उद्देश्य गरीब और समाज के अंतिम पायदान के लोगों तक केंद्र सरकार की योजना का लाभ पहुंचना है। इस जनसभा के माध्यम से पीएम मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा कर सरकार की उल्लेखनीय उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराना है।

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान चला। खुले‌ शौच से मुक्ति मिली। जन धन योजना जन धन योजना उज्ज्वला योजना का लाभ मिला। सांसद अजय निषाद ने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यकाल बेमिसाल है।

आठ साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री सहित किसी भी मंत्री और उनके सांसदों पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है।‌ सांसद निषाद ने कहा कि जितनी भी योजनाएं हैं ‌वह गरीबों के कल्याण को समर्पित हैं। आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है।‌ आज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वादा के साथ भारतीय जनता पार्टी अपने देश और बिहार में ‌सरकार चला रही है।

भारतीय जनता पार्टी श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सपना देखा था अखंड भारत का।‌ यह संकल्प नरेंद्र मोदी की सरकार पूरा ‌कर‌ रही हैं । पहले ‌नारा था नहीं चलेगा दो निशान नहीं चलेगा दो प्रधान।‌ आज दो विधान की बात समाप्त हो गई धारा 370 रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1952 में जो‌ सपना देखा था वह पूरा ‌हो‌ रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading