मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

मुजफ्फरपुर। उत्तर बिहार के ज‍िलों में मानसून आने की प्रतीक्षा कर रहे लोग। आज और कल उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर, समस्‍तीपुर, दरभंगा, श‍िवहर, मधुबनी, पश्‍च‍िम व पूर्वी चंपारण में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मुजफ्फरपुर में मंगलवार को सुबह से मौसम सामान्‍य है। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। हल्‍की हवा बह रही है।

श‍िवहर जिले में मौसम विभाग के अनुसार आंधी-पानी और वज्रपात की संभावना है। डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विज्ञानी डा. ए सत्तार ने बताया कि इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा।

सापेक्ष आद्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरबा हवा चलेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading