
SITAMARHI : डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि 16 जनवरी 2019 को को जानकी स्टेडियम में आयोजित सीतामढ़ी उत्थान मेला में कैम्प मोड़ में सभी गरीबो को निर्गत नया राशन कार्ड का वितरण किया जाएगा।

डीएम ने कहा कि अंत्योदय लाभुको के बने नया कार्ड का भी वितरण होगा। उन्होंने कहा कि पीडीएस डीलर हेतू निर्गत नए लाइसेंस का भी वितरण उत्थान मेला में किया जाएगा।इसके लिए जानकी स्टेडियम में अलग-अलग कई कॉउंटर भी बनाये जायेंगे। इसके अतिरिक्त 6400 भूमिहीन लाभुको को जमीन का वासगीत पर्चा भी दिया जाएगा।सीतामढ़ी उत्थान मेला के सफल संचालन हेतू एडीएम विभागीय जाँच को नोडल पदाधिकारी बनाया जाएगा।
जिला उत्थान मेला में अन्य कई योजनाओं के लाभुको के बीच भी राशि का वितरण किया जाएगा। डीएम ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि गरीबो के राशन के वितरण में पूरी पारदर्शिता बरते। वितरण के पूर्व एवं बाद में भी राशन दुकानों के गोदामों का भौतिक सत्यापन कर ले। डीएम ने बाद में सभी मिलरों एवं संबंधित पदाधिकारियो के साथ बैठक कर धान अधिप्राप्ति का संमीक्षा किया।

डीएम ने निर्देश दिया कि सभी पैक्स कम से कम 800 एमटी धान अधिप्राप्ति करेगें। सभी मिलर अपने संबंधित पैक्स से समन्वय कर अधिप्राप्ति के कार्य मे तेजी लाएंगे। मिलर ससमय सीएमआर जमा करना सुनिश्चित करेंगे। डीएम ने कहा कि इस वर्ष एमडीएम एवम जिले के पीडीएस दुकानों में बाहर का चावल नही आएगा,बल्कि जिले के मिलरों से प्राप्त सीएमआर का उपयोग होगा।

डीएम ने प्रखंड वार वासगीत पर्चा वितरण हेतू लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि तीन अच्छे प्रदर्शन करने वाले सीओ को सीतामढ़ी उत्थान मेला में संम्मानित किया जाएगा। डीएम ने सभी सीओ को निर्देश दिया कि प्रखंड स्तर पर बस स्टैंड एवम पंचायत स्तर पर बस स्टॉप के लिए भूमि चयन कर अतिशीघ्र प्रस्ताव भेजे।