
MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थानाक्षेत्र स्थित छोटा बैशाहां गांव में शुक्रवार की शाम एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली।

एक साथ चार की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना की सूचना मिलने के साथ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा व चकिया डीएसपी शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
घटना के कारणों के बारे में तत्काल कोई भी जानकारी साफ नहीं हो पाई है। मरनेवालों में छोटा बैशाहां निवासी दिलीप सहनी की पत्नी धनपति देवी, पुत्री संध्या कुमारी (8 वर्ष), पुत्र अवधेश कुमार (5 वर्ष) और छोटू शामिल हैं।

पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित किया है। संबंधित कमरे को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को बुलाया गया है। ताकि मौत के कारणों की पड़ताल सही तरीके से की जा सके।
