MUZAFFARPUR : पश्चिम चंपारण के मझौलिया से तकरीबन 15 टन चीनी लेकर एक ट्रक पटना के लिए निकला था जिसे पारू थाना क्षेत्र के जगदीशपुर धरमू में एसएच पर 6-7 की संख्या में अपराधियों ने लूट लिया।
ट्रक की गति को धीमा करने के लिए अपराधियों ने पहले से सड़क पर खजूर का पेड़ गिरा रखा था, सड़क पर पेड़ देख ड्राईवर ने गाड़ी की गति को धीमा किया तभी अपराधी ट्रक में घुस गए और ड्राईवर मकसूद आलम एवं खलासी को बंधक बना लिया तथा नशीली गोली खिला कर बेहोश कर दिया।
अपराधियों ने ड्राईवर और खलासी दोनों को सरैया थाना क्षेत्र के रेवा घाट पर बेहोशी की हालत में छोड़ कर फरार हो गए। आज शुक्रवार सुबह होश आने पर ड्राईवर एवं खलासी सरैया थाना पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस दोनों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं घटना स्थल पारू थाना क्षेत्र में होने पर पारू पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
