बढ़ेगी मानसून की सक्रियता, अधिकतर स्थानों पर होगी हल्की से मध्यम वर्षा

समस्तीपुर। बिहार में 13 जून को मानसून प्रवेश कर गया है। अभी यह मधेपुरा तक पहुंचा है। अब मधुबनी के ऊपरी इलाके रास्ते उत्तर बिहार के अन्य जिलों में प्रवेश करेगा। शुरुआती दौर में एक-दो दिनों तक मानसून हल्का कमजोर रह सकता है।

इसके बाद सक्रियता बढ़ेगी। इस कारण उत्तर बिहार में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। यह कहना है डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम विभाग का।

मंगलवार को 15 जून तक जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि, न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 80 से 85 प्रतिशत और दोपहर में 30 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है। औसतन 15 से 20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चल सकती है। सारण, सिवान, गोपालगंज में 16-17 जून के आसपास पछिया हवा भी चल सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.