10 साल के बेटे ने ननिहाल में दी मां की पि’टाई की सूचना, मायके वाले पहुंचे तो मिली महिला की ला’श

नालंदा : मानपुर थाना क्षेत्र के गोंगड़ी पर गांव में बीती रात एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका के मायके वालों के अनुसार, बेटी दूध पीना चाहती थी। पर उसका पति इससे मना कर रहा था। इसी बात पर दोनों में विवाद शुरू हो गया।

नालंदा में 10 साल के बेटे ने ननिहाल में दी मां की पिटाई की सूचना, मायके  वाले पहुंचे तो मिली महिला की लाश | In Nalanda, a 10-year-old son informed  about the

दंपती के 10 साल का बेटा दौड़ता हुआ हमारे पास आया और बताया कि उसके पिता, चाचा, चाची, दादी मिलकर मां की पिटाई कर रहे हैं। जब तक हमलोग पहुंचे, बेटी की हत्या हो चुकी थी। वहीं, पुलिस इसे इसे प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या बता रही है।

मृतका बबलू यादव की पत्नी रिंकू देवी (26) है। मृतका के पिता भूषण यादव ने बताया कि वह बीती शाम बाजार से अपने घर थाना क्षेत्र के विशुनपुर महतामान लौटे। इसके बाद उनका 10 वर्षीय नाती दौड़ कर घर पहुंचा और बताया कि उसकी मां की पिटाई हो रही है। ससुराल वाले घर छोड़ फरार हैं।

इधर, मानपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद पत्नी ने फांसी लगा ली।

हालांकि मायके वाले गला दबाकर हत्या की बात बता रहे हैं। इस मामले में अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading