आनलाइन दाखिल खारिज में बरती जा रही शिथिलता, 40 हजार से अधिक मामले लंबित

मुजफ्फरपुर। आनलाइन दाखिल-खारिज में शिथिलता बरती जा रही है। नतीजा समय से दाखिल-खारिज नहीं हो पा रहा है। 15 जून तक जिले में आनलाइन दाखिल-खारिज के 40 हजार से अधिक मामले लंबित पड़े है। इस पर जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने सभी अंचलाधिकारियों को समय से निष्पादन का निर्देश दिया है।

नहीं तो शिथिलता पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि विभाग का भी निर्देश है कि दाखिल-खारिज के मामले को समय से निपटारा करें। बावजूद इस पर सही तरीके से काम नहीं हो रहा है। बता दें कि विभागीय अधिकारी के निर्देश है कि बेवजह लोगों को परेशान नहीं करें।

बावजूद अंचलों में दाखिल-खारिज के लिए लोगों को चक्कर लगाना पड़ता है। जिला प्रशासन की ओर से विभाग को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया कि जिले में 40 हजार 702 मामले लंबित है। इसमें सबसे अधिक मुशहरी में 6575 व सबसे कम मुरौल में 289 मामले है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading