बेगूसराय में प्राइवेट टीचर पर छे’ड़खानी का आ’रोप:छात्रा के भाई ने पि’स्टल की बट से टीचर को पी’टा, थ’प्पड़ भी जड़ा

बेगूसराय में एक छात्र प्राइवेट टीचर को पिस्टल की बट से पिटाई करने का मामला सामने आया है। दरअसल छात्र का आरोप है उसकी बहन को होम ट्यूशन देते वक्त प्राइवेट टीचर ने गलत हरकत किया।

छात्रा के भाई ने पिस्टल की बट से टीचर को पीटा , थप्पड़ भी जड़ा | Student's brother beat teacher with pistol butt in Begusarai; Bihar Bhaskar Latest News - Dainik Bhaskar

इस कारण गुस्से में आकर छात्र ने टीचर की पहले लप्पड़ थप्पड़ से पिटाई की। फिर हथियार के बाद से उसके सर पर जोरदार प्रहार किया।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला तेघरा थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो तेघड़ा थाना क्षेत्र के बजलपुरा भगवती स्थान की है। वायरल वीडियो में एक युवक प्राइवेट शिक्षक पर बहन के साथ बदतमीजी का आरोप लगाकर पिस्टल की बट से उसकी बेरहमी से पिटाई की है।

वीडियो वायरल होने के बाद तेघड़ा थाना पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया। वीडियो की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की बात कह रही है।

प्राइवेट शिक्षक पर गलत व्यवहार का आरोप

तेघरा थाना क्षेत्र के बजलपुरा गांव निवासी हरदेव शर्मा प्राइवेट शिक्षक के रूप में बच्चों को पढ़ाते हैं। एक छात्रा के परिजनों ने छात्रा के साथ बदतमीजी का आरोप लगाते हुए शिक्षक के घर पर पहुंचकर उसकी पिटाई की।

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है पूरे मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading