औराई सीएचसी में उस समय अफरातफरी मच गई, जब तीन बच्चों की मां अपने पति को पहचानने से इंकार कर अपने सगे भांजे को पति बताने लगी।

महिला ने हाथ का नस काट लिया था, पति उसे इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचा था। साथ में उसके बच्चे भी थे। लेकिन महिला भांजे से शादी कर उसके घर जाने पर अड़ी थी। महिला सीतामढ़ी की है और भांजा औराई इलाके का रहने वाला है।

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद महिला तेजी से दौड़ते हुए थाने पर गई और पुलिस से अपने भांजे की शादी रुकवाने की गुहार लगाने लगी। पति व परिवार के लोग वहां पहुंचे और महिला को खींचते हुए फिर अस्पताल लाए।

महिला के हाथ से खून निकलना बंद नहीं हुआ। इसके बाद उसे एसकेएमसीएच एंबुलेंस से भेजा गया। इस दौरान अस्पताल से लेकर थाना तक घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला।

महिला भीड़ में जोर-जोर से कह रही थी, भांजा का शादी रुकवाईए, नहीं तो वह जान दे देगी। पति ने बताया कि चार-पांच माह पूर्व बहन के यहां पत्नी को भेजा था। इसके बाद से उसका यह हाल है। उसे 10 वर्ष, 11वर्ष व पांच वर्ष के तीन बच्चे हैं।
