ड’कैती व लू’ट के मामले में फ’रार संजीत को एसटीएफ ने किया गि’रफ्तार

मुजफ्फरपुर। ड’कैती व लू’ट के कई मामले में मोस्टवांटेड संजीत कुमार को बुधवार को बिहार एसटीएफ स्पेशल टास्क फोर्स ने सीतामढ़ी से गिरफ्तार किया है। वह पिछले सात साल से फ’रार था। वह ओलीपुर का रहने वाला है।

पूछताछ के बाद एसटीएफ ने उसे मीनापुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। मीनापुर में ड’कैती के दौरान गृहस्वामी की ह’त्या के बाद फरार हो गया था। एसटीएफ के अनुसार वर्ष 2015 में मीनापुर थाना क्षेत्र में संजीत ने ड’कैती की घ’टना को अंजाम दिया था।

ड’कैती के दौरान उसने गृहस्वामी की ह’त्या कर दी थी। इसमें वह स्वयं घा’यल हो गया था। वह पहचान छिपाने के लिए दूसरे राज्य में मजदूरी कर रहा था। ड’कैती की घ’टना को अंजाम देने के बाद वह दूसरे राज्य में जाकर छि’प गया था।

अपनी पहचान छि’पाने के लिए वह वहां मजदूरी कर रहा था। बिहार एस’टीएफ को उसकी गि’रफ्तारी की जि’म्मेदारी सौंपी गई थी। एसएसपी जयंतकांत ने संजीत की आ’पराधिक इतिहास खंगालने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया है। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर व सीतामढ़ी के विभिन्न जिलों में उसके विरुद्ध ड’कैती के आधा दर्जन मामले दर्ज है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading