जयमाला के दौरान लड़ पड़े दूल्हा-दुल्हन, ससुराल जाने की बजाय थाने पहुंच गई लड़की

बिहार की राजधानी पटना से एक अनूठा मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा हो गया। जब जयमाला की रस्म हो रही थी, तब दूल्हा और दुल्हन के बीच झगड़ा हो गया।

वरमाला के बाद बिना विवाह अधूरा छोड दूल्हा रफूचक्कर - Sabguru News

मामला इतना बढ़ गया कि शादी की रस्में पूरी नहीं हो सकीं और दुल्हन ससुराल जाने की बजाय सीधे पुलिस थाने पहुंच गई।

जानकारी के मुताबिक पटना के गर्दनीबाग में स्थित एक कम्युनिटी हॉल में मंगलवार को शादी समारोह आयोजित हुआ। जब बारात आई तो जयमाला के दौरान दूल्हा और दुल्हन के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इससे शादी की पूरी रस्म नहीं हो सकी। दुल्हन ससुराल जाने की बजाय बुधवार की सुबह गर्दनीबाग थाने पहुंच गई।

दुल्हन का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने जयमाला के बाद तिलक की मांग की। जब उसके परिवार वालों ने इसमें असमर्थता जताई, तो दूल्हा बगैर शादी किए जयमाला के स्टेज से उतरकर चला गया।

पुलिस के समझाने पर राजी हुए दोनों पक्ष

इसके बाद पुलिस ने दूल्हा पक्ष को थाने आने के लिए कहा। अभी पुलिस उनसे बात ही कर रही थी कि दुल्हन दोबारा थाने पहुंच गई और कोई केस न करने की बात कही।

हालांकि, दूल्हा पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि जयमाला के वक्त वे फोटो क्लिक कर रहे थे तो दुल्हन स्टेज से उतरकर चली गई। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों से समझाइश की और फिर उन्हें कोर्ट मैरिज करने के लिए कहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading