वेटनरी डॉक्टर 3 दिन बाद भी ला’पता:पकड़ौआ शादी के बाद मां-पिता हैं ब’दहवास, परिजन टकटकी लगाए देख रहे राह

बेगूसराय में 13 जून को मवेशी का इलाज करने निकले वेटरनरी डॉक्टर की पकड़वा शादी होने के बाद तीन दिन बाद तक लड़का अपने घर नहीं लौटा है। लड़का के माता और पिता बदहवास होकर अपने बेटे की राह देख रहे हैं। परिजनों ने बताया कि लड़का पहले एक बार मिल जाएगा उसके बाद यह तय कर पाएंगे यह शादी रहेगी या नहीं ।

बेगूसराय में पकड़ौआ विवाह: घर से इलाज करने निकला था डॉक्टर, लड़की वालों ने  अपहरण कर करवा दी शादी - pakadua vivah veterinary doctor kidnapped and got  married in bihar Begusarai ...

डॉ सत्यम विगत एक साल से बरौनी डेयरी में ट्रेनिंग के बाद गांव में ही वेटरनरी प्रैक्टिस किया करता था। अब परिजनों को अप्रिय घटना की आशंका सता रही है। वही तेघड़ा पुलिस का दावा है कि शादी के बाद लड़का और लड़की सुरक्षित है उसे लड़की के घर वालों ने कहीं छुपा कर रखा है। पुलिस इस मामले में लड़की के एक चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सीनियर के कहने पर गया था इलाज करने

अपने सीनियर डॉक्टर के कहने पर 13 जून की दोपहर जब सत्यम अपने ही पड़ोस के गांव हसनपुर में मवेशी का इलाज करने के लिए पहुंचा तो उस वक्त से वह गायब है। उसके परिजन बता रहे हैं कि मिली जानकारी के अनुसार 14 जून के सुबह में फोन पर एक वीडियो आया जिससे पकरौआ शादी की आशंका जताई जा रही है ।

जिस दिन सत्यम गाय का इलाज करने गया था।वहाँ कुछ लोगों से हाथापाई भी हुई थी। वह एनसीसी का सी सर्टिफिकेट होल्डर था इस कारण उसे काबू में करने के लिए करीब एक दर्जन लोगों ने उसे जबरदस्ती पकरा तब जाकर वह काबू में आया । शाम होने के बाद मिलने के बाद सत्यम के पिता और चाचा पड़ोस के गांव में लड़की के पिता का घर खोजते खोजते पहुंचे थे।

लेकिन गांववालों ने उनको ठीक पता नहीं बताया जब घर पर पहुंचे तो देखे वहां पर शादी की तैयारियां चल रही थी और उनको जानकारी मिली कि दिन का रस्म भी पूरा किया जा चुका है। लड़के वालों को जैसे ही भनक लगा लड़का और लड़की को लेकर लड़की के मौसी के यहाँ ले जाकर शादी सम्पन्न कराया है। लड़की का नानी गांव बछवाड़ा थाना क्षेत्र के नवादा में स्थित है। जहाँ पर लड़का लड़की के होने की आशंका जताई जा रही है।

पहले से हो रही थी लड़की के घर पर शादी की तैयारी
सत्यम के चाचा ने बताया कि जिस दिन सत्यम गायब हुआ था उस दिन शाम को इलाज करने वाली जगह पर जाकर देखा तो वहां पर जनरेटर और मरवा लग रहा था। शादी की तैयारियां चल रही थी । तभी पड़ोस के एक व्यक्ति से पूछा तो बताया कि यहां पर विजय सिंह के लड़की की शादी है। मैंने पूछा कि किससे शादी है तो पता लड़का का पता नहीं है। 14 तारीख की सुबह में 2 मिनट के लिए सत्यम के अपने परिजनों से फोन पर बातचीत हुई थी। जिसमें सत्यम काफी रो रहा था और अपने परिजनों को बता रहा था कि मेरे साथ मारपीट कर जोर जबरदस्ती कर शादी कराई गई है।

सत्यम के घर की स्थिति है काफी अच्छी
तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढौली निवासी वेटरनरी डॉक्टर सत्यम के घर पर ट्रैक्टर और करीब दर्जन भर गायें हैं। सत्यम के परिवार की स्थिति काफी अच्छी है। रहन सहन भी उच्च स्तर का है। गांव में ही अधिक मात्रा में खेतों में खेती और किसानी भी होती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading