यात्री सुविधाओं के मांग को लेकर ढोली स्टेशन पर धरना दिया

मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के ढोली स्टेशन पर गुरुवार को यात्री सुविधाओं की मांग को लेकर आईसा ने एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान नेताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए हैं। कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन तेज करेंगे।

यात्री सुविधाओं के मांग को लेकर ढोली स्टेशन पर धरना दिया

इस दौरान आईसा नेता ने कहा कि ढोली स्टेशन के पश्चिम स्थित थाना गुमटी पर हर रोज भीषण जाम लगता है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। यही नहीं, पैसेंजर ट्रेन कम होने से यहां से जाने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

अंत में नेताओं ने ढोली स्टेशन मास्टर को छह सूत्री मांग का पत्र सौंपा। इसमें ढोली स्टेशन के आधुनिकीकरण, दोनों गुमटी पर ओवरब्रिज का निर्माण, मिथिला एक्सप्रेस का सिहो, दुबहा, सिलौत स्टेशन पर पूर्व की तरह ठहराव, मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर के बीच चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेन चलाने,

दिव्यांगजनों के लिए सुविधा देने के साथ ढोली में अवध असम , वैशाली सुपरफास्ट, जयनगर इंटरसिटी का ठहराव देने और सीतामढ़ी-सियालदह पैसेंजर का परिचालन पूर्व की तरह मुजफ्फरपुर से करने की मांग शामिल है। मौके पर रौशन कुमार, मोजमीन अंसारी, एखलाख अंसारी, धर्मेंद्र कुमार, शिवशंकर थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading