लॉरेंस विश्‍नोई गैंग के लिए काम करने वाला गैं’गस्‍टर राजा हुसैन गि’रफ्तार

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है।पंजाब पुलिस ने गायक और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला हत्‍याकांड के सिलसिले में गोपालगंज से बड़ी गिरफ्तारी की है। पुलिस ने लॉरेंस विश्‍नोई गैंग के लिए काम करने वाले गैंगस्‍टर मोहम्‍मद राजा हुसैन को गिरफ्तार किया है।

गैंगस्‍टर राजा हुसैन को पंजाब पुलिस ने गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र से पकड़ा है. (न्‍यूज 18 हिन्‍दी)

गैंगस्‍टर की गिरफ्तारी के लिए पंजाब और गोपालगंज की पुलिस ने ज्‍वाइंट ऑपरेशन चलाया था। मूसेवाला हत्‍याकांड की छानबीन में जुटी पंजाब पुलिस ने मोहम्‍मद राजा हुसैन को पकड़ा है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। उम्‍मीद जताई जा रही है कि गैंगस्‍टर राजा हुसैन से मूसेवाला हत्‍याकांड से जुड़ी कुछ अहम जानकारी हाथ लग सकती है। बता दें कि कुख्‍यात गैंगस्‍टर लॉरेंस विश्‍नोई फिलहाल जेल में बंद है।

गिरफ्तार गैंगेस्टर राजा हुसैन मीरगंज थाना इलाके के राजापुर गांव का रहनेवाला है। वह दिल्ली, पंजाब और बिहार के गैंग के लिए काम करता था।  बताया जाता है कि राजा हुसैन कुख्यात गैंगेस्टर लॉरेंस विश्नोई और गोल्डी बरार के लिए काम करता था। इसका दोनों गैंग से कनेक्शन है।

गैंगस्टर की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस और गोपालगंज पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया था। इससे पहले पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर मोहम्मद राजा हुसैन (26) के करीबी बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के गैंगस्टर शक्ति सिंह (29) और अफजल खान (24) को गिरफ्तार कर चुकी है। पंजाब पुलिस मुसेवाला हत्याकांड का कनेक्‍शन खंगालने में जुटी है।

जुड़ते गए कनेक्‍शन
गोपालगंज छापेमारी में पहुंची पंजाब पुलिस के मुताबिक, लुधियाना के एक कारोबारी के पास 4 जून को अंतरराष्ट्रीय और भारतीय फोन नंबरों से धमकी भरे कॉल आए थे। कॉल करने वालों ने खुद को लॉरेंस विश्नोई और गोल्डी बरार गिरोह का सदस्य बताकर कारोबारी से 10 लाख रुपए की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर सिद्धू मूसेवाला की तरह अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। शिकायत को लुधियाना पुलिस ने गंभीरता से लिया और आरोपियों के कॉल डिटेल्स खंगाले। आरोपियों का लोकेशन दिल्ली में पाया गया था। पंजाब पुलिस ने इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी थी। दोनों प्रदेशों की पुलिस ने संयुक्‍त अभियान चलाते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया था।

क्‍या कहती है गोपालगंज पुलिस?
गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने बताया कि मीरगंज थाने की पुलिस ने पंजाब पुलिस का सहयोग किया. गिरफ्तार गैंगस्‍टर राजा हुसैन को ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब ले जाया गया है। राजा पर गोपालगंज के मीरगंज और उचकागांव थाने में रंगदारी, लूट समेत कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला पंजाब के मशहूर गायक और कांग्रेस नेता थे।

जिनकी 29 मई को पंजाब के मनसा जिले के जवाहरके गांव में अज्ञात अपराधियों ने हत्‍या कर दी थी। गोल्डी बरार गैंग ने हत्‍या की जिम्‍मेदारी ली थी। वहीं, पंजाब पुलिस ने दिल्ली की एक अदालत को सूचित किया कि मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस विश्नोई प्रमुख साजिशकर्ता है। फिलहाल पंजाब पुलिस गोपालगंज के गैंगेस्टर से पूछताछ में जुटी है और आनेवाले दिनों में कुछ बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading