मुजफ्फरपुर। शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के गौशाला रोड स्थित एक निजी स्कूल के शिक्षक आनंद कुमार भारद्वाज के बैंक खाते से सा’इबर फ्रॉ’ड ने चार बार में करीब 88 हजार रुपये की निकासी कर ली।
आनंद कुमार ने नगर थाने में एफआईआर कराई है। इसमें एक राहुल नामक युवक को आ’रोपित किया है। बताया है कि उनका डेबिट कार्ड डाक से आने वाला था।
एक सर्च इंजन से कस्टमर केयर का नंबर लेकर उस पर कॉल किया। इसके बाद एक लिंक भेजा गया और उनके खाता से चार बार में 88 हजार रुपये उड़ा लिया गया।


