ट्यूशन टीचर स्टूडेंट से महीनों करता रहा रे’प, प्रे’ग्नेंट हुई तो कराया अ’बॉर्शन

बिहार के मधेपुरा में एक शर्मनाक घटना हुई है। मामला सदर अनुमंडल के गम्हरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां एक 16 वर्षीय मैट्रिक की छात्रा ने अपने ट्यूशन शिक्षक पर बलात्कार करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेक मेल करते हुए महीनों तक योन शोषण करने का आरोप लगाया है।

अबॉर्शन से जुड़े सभी सवालों का जवाब मिलेगा यहां | Questions About Abortion Pills in Hindi

छात्रा ने इस मामले में गम्हरिया थाना में दिए आवेदन में बताया है कि वो मेट्रिक बोर्ड की परीक्षा की तैयारी के लिए निजी शिक्षक रंजीत कुमार (30) पिता सुखनंदन यादव उर्फ अघोरी यादव के घर पर जाकर ट्यूशन पढ़ रही थी।

इसी साल होली पर्व के बहाने शिक्षक रंजीत कुमार ने उसे अपने घर पर शाम में बुलाया। उस दिन उसके घर में कोई नहीं था। आरोपी शिक्षक उसे एक कमरे में ले जाकर होली खेलने के बहाने अश्लील मजाक करने लगा। पीड़िता की मानें तो उसी दिन आरोपी शिक्षक ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया और अपने एक सहयोगी से उसका पूरा वीडियो बना लिया।

वीडियो बनाने के बाद उसे धमकी दी गयी कि अगर वह मुंह खोली तो इसे इंटरनेट पर वायरल कर दिया जाएगा। इस डर से पीड़िता अपना मुह बंद रखी। उसे यह भी डर था की यदि कुछ हुआ तो उसकी पढ़ाई बंद हो जाएगी।

पीड़िता ने बताया कि रंजित कुमार द्वारा उसके बाद बराबर उसके साथ यौन सम्बन्ध बनाया गया जिससे वह गर्भवती हो गयी। इस बात की जानकारी जब रंजीत और उसके परिवार वालों को लगी तो वो उसका इलाज कराने की बात कहे और उसकी मां अनार देवी ने एक गोली दिया जिसे तत्काल जबर्दस्ती खिलाया गया।
जब पीड़िता घर पहुंची तो उसकी हालत और बिगड़ गई। तब उसने अपने परिवार वालों को पूरी कहानी बतायी। जब परिवार वाले उसे डॉक्टर के पास ले गए तो डॉक्टर ने उसका गर्भपात होने की बात कही।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading