‘योग में अव्वल आएं, सरकारी नौकरी पाएं’, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने योग दिवस पर कहा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार के दिन बिहार प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने पंचायत भवन लालसरैया में खुद किया और दूसरों को भी प्रतिदिन योग करने की नसीहत दी।

'योग में अव्वल आएं, सरकारी नौकरी पाएं', BJP प्रदेश अध्यक्ष ने योग दिवस पर कहा

 

उन्होंने कहा कि मानवता के लिये आज योग का दिन है। योग को खेल का दर्जा दिया गया है। योग में अब्वल आने वाले युवकों को सरकारी नौकरी मिलेगी। अतएव युवक युवतियों को योग के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारना चाहिये।

उन्होंने बुजुर्गों से मुखातिब होकर कहा कि योग एक दिन नही बल्कि प्रतिदिन करें। कम से कम सुबह में 45 मिनट जरुर टहले। उन्होंने खुद भी ताली बजाया तथा दूसरों से  भी ताली बजवाया।  संजय जायसवाल ने कहा कि ताली बजाने से मांसपेशियों में रक्त का संचार बढ़ जाता है। यह एक साधारण तरीके का व्यायाम है जो बैठे बिठाये किया जा सकता है।

योग दिवस पर आधारित समारोह की अध्यक्षता बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अध्यक्ष अमित कुमार चौबे ने की। मौके पर लालसरैया के योग प्रशिक्षक अशोक सरकार तथा सुशील जायसवाल ने अपने शिष्यों के साथ योग का करतब दिखाया।

योग में बच्चों का करतब देख बहुत खुश हुए सांसद। मौके पर सुशील कुमार जायसवाल, लालसरैया के संजय जायसवाल, मन्नू बाबू कुशवाहा, कामेश्वर सिंह, उमेश सहनी, प्रभु साह, राकेश कुशवाहा समेत योग परियों में आस्था, शिखा, स्नेहा, राशि, रोशनी, नंदनी आदि मुख्य रूप से शामिल हुए। कतिपय कारणों से डिप्टी सीएम रेणु देवी का प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द हो गया। वो नहीं पहुंची।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading